फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सिटी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को धमकाकर पैसे ऐंठने और आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले में दंपती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के समालखा निवासी सुरेंद्र तथा उसकी पत्नी है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि जींद में अर्बन एस्टेट निवासी पंकज ने 10 सितंबर को सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पंकज ने बताया था कि उनके जीजा रविंद्र कुमार गोहाना के आदर्श नगर में रहते थे। सुरेंद्र व उसकी पत्नी काफी दिनों से उन पर पैसे ऐंठने का दबाव बना रहे हैं। आरोपी ब्लैकमेल कर उनसे करीब सात लाख रुपये ऐंठ चुके थे और 13 लाख रुपये और देने का दबाव बना रहे हैं। रुपये नहीं देने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इससे परेशान होकर रविंद्र ने अपने घर पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें