खरखौदा। सोनीपत मार्ग पर शनिवार देर शाम को कार चालक महिला ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। रोहणा के रहने वाले साहिल ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ खरखौदा से गांव जा रहे थे। जब वह रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सर्विस लेन पर एक महिला ने तेज रफ्तार से कार चलाकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह, उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। साहिल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद