फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मामूली कहासुनी में दंपती और बेटे को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। सैदपुर गांव स्थित प्लास्टिक कंपनी में हुई कहासुनी ने बाद में हिंसक रूप धारण कर ली। झगड़े में दंपती और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया गया। सैदपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कंपनी के कर्मचारी मोहित, राकेश और विनय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज के धन्तोरिया निवासी राजेंद्र हाल समय में अपने माता-पिता के साथ सैदपुर में रहते हैं। यहां पर संचालित एक फैक्टरी में काम करते हैं। उनका कहना है कि मंगलवार की शाम को चार बजे फैक्टरी में गैस बंद करने को लेकर राकेश से उनकी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि उस समय तो अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया लेकिन शाम करीब 7 बजे जब वह अपनी मां रेखा व पिता नेपाल सिंह के साथ काम कर रहे थे तो मोहित अपने साथी राकेश व विनय के साथ आया और उनके साथ झगड़ा करने लगा। मां के सिर में ईंट मारी।
जब वह और उनके पिता मां को इलाज के लिए लेकर फैक्टरी से बाहर जाने लगे तो मोहित और विनय चाकू लेकर आए। उनके साथ राकेश भी था। मोहित ने उसे और उनकी मां और विनय ने उनके पिता नेपाल सिंह को चाकू मार दिया। विनय ने सभी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इसी दौरान अन्य लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया जहां पर नेपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें