फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटिंग स्टाफ ईमानदारी से करें मतगणना के दायित्वों का निर्वहन : मनोज कुमार

Sat, 01 Jun 2024 04:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मतगणना को लेकर
विज्ञापन
सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सभी काउंटिंग स्टाफ लोकसभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया की जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ करें। 4 जून को होने वाली मतगणना में किसी भी स्तर पर गलती या छोटी सी चूक की भी गुंजाइश नहीं है। मतगणना कार्य सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। डॉ. मनोज कुमार शुक्रवार को मुरथल स्थित दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रथम प्रशिक्षण कार्यशाला में मतगणना कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्य को संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए सही एवं त्रुटि रहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की गणना, उसके बाद ईवीएम से मतों की गणना की जाएगी। ईवीएम से मतों की गणना के समय मशीन को सही तरीके से प्रदर्शित करना है और उसकी जानकारी सही उच्चारण कर जाली के बाहर बैठे अभिकर्ता एवं एजेंट को बतानी है।
मतगणना स्थल पर मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया गया कि सिलिंग कार्य महत्वपूर्ण है। रिटर्निंग अधिकारी इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करेंगे। अधिकारियों व कर्मचारियों को मतगणना कार्य से संबंधित सभी पहलुओं को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रायोगिक करके दिखाया गया। साथ ही शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम गोहाना विवेक आर्य, एसडीएम गन्नौर निर्मल नागर, एसडीएम खरखौदा श्वेता सुहाग, एसडीएम सोनीपत अमित कुमार, आरटीए संजय कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त रेणुका, डीआरओ हरिओम अत्री, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी मतगणना प्रक्रिया

डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि 4 जून को मतगणना प्रक्रिया सुबह आठ 8 बजे से शुरू की जाएगी। पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। जिले की सभी छह विधानसभाओं की काउंटिंग बिट्स कॉलेज मोहाना होगी। प्रत्येक विधानसभा में काउंटिंग के लिए 14 टेबल होंगी, जिस पर तीन कर्मचारी मौजूद रहेंगे। स्टाफ को मतगणना के दिन ही जानकारी मिलेगी कि उन्हें कौन सी टेबल पर मतगणना ड्यूटी देनी है। मतगणना के लिए रिजर्व स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें