फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर पालिका की बैठक बुलाने के लिए पार्षदों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
नपा सचिव प्रदीप खर्ब को ज्ञापन सौंपते पार्षद। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। नगर पालिका सदन की बैठक लंबे समय से नहीं होने से नाराज पार्षदों ने सोमवार को नपा सचिव प्रदीप खर्ब को ज्ञापन सौंपकर जल्द बैठक बुलाने की मांग की। पार्षदों ने कहा कि बैठक नहीं होने से वार्डों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सड़क, सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव लंबित हैं। पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि हाउस की नियमित बैठक लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा है। बैठक नहीं होने से जनहित के कार्यों में देरी हो रही है। पार्षदों ने नपा सचिव से जल्द बैठक की तारीख तय कर सूचना जारी करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें