फोटाे: सोनीपत के बाबाधाम के पास कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का निरीक्षण करने पहुंचे पार्षद। स्रोत
सोनीपत। शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में सोमवार सुबह जिला पार्षद संजय बड़वासनी व निगम पार्षद राजेश मलिक ने बाबाधाम के पास कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का निरीक्षण किया। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए इस्तेमाल की जा रही 50 गाड़ियां संचालित होती मिलीं।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहर की विभिन्न गलियों से लंबे समय से समय पर कूड़ा नहीं उठान की शिकायतें मिल रही हैं। कई स्थानों पर गाड़ियां नियमित नहीं पहुंच रही हैं जिससे लोगों को परेशानी होती है। आरोप है कि अधिकांश गाड़ियों पर पर्याप्त हेल्पर भी नहीं हैं इससे लोगों को गाड़ी में कूड़ा डालने में परेशानी हो रही है।
कर्मचारियों ने भी जनप्रतिनिधियों को बताया कि उन्हें ईएसआई और पीएफ का लाभ देने का आश्वासन सोमवार तक दिया गया था लेकिन अब तक यह सुविधा नहीं मिली है। कर्मचारी मंगलवार सुबह 10 बजे नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देंगे। साथ ही कर्मचारियों ने अपनी यूनियन में संजय बडवासनी और राजेश मलिक को संयोजक बनाने की घोषणा की।
वहीं, जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शहर की सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।