फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिकायत दर्ज करने पर प्रॉपर्टी आईडी मांगने पर भड़के पार्षद, जताया रोष

Fri, 19 Apr 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम के अधिकारियों की तरफ से प्रॉपर्टी आईडी स्व प्रमाणित करने को लेकर नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार को निगम पार्षद भड़क गए और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पार्षद का कहना है कोई भी व्यक्ति निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के लिए आता है तो शिकायत दर्ज के दौरान प्रॉपर्टी आईडी मांगी जा रही है। व्यक्ति के पास प्राॅपर्टी आईडी न होने पर उसे बिना शिकायत के वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


निगम पार्षद अतुल जैन, इंदू संजीव वलेचा, संगीता देवेंद्र सैनी, ममता महेश लूथरा ने बताया कि कुछ लोग निगम कार्यालय में अपने क्षेत्र की सीवर समस्या की शिकायत देने आए थे। इस दौरान एजेंसी के कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज करने के लिए प्रॉपर्टी आईडी मांगी। पूरे मामले की शिकायत निगम पार्षदों ने उप निगमायुक्त हरदीप सिंह को की है। इस पर उप निगमायुक्त ने एजेंसी के कर्मचारियों को बुलाया और उनसे शिकायत दर्ज करने वाला संबंधित रजिस्टर मांगा और रिपोर्ट की जांच की। इसके बाद उप निगमायुक्त ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी को स्व-प्रमाणित करने के लिए शहर वासियों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे वे कि शिकायतकर्ता को प्रॉपर्टी आईडी स्व-प्रमाणित करने के प्रति प्रेरित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें