फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पार्षदों ने उपायुक्त से की नपा उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने की मांग

Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत लघु सचिवालय में पहुंचे गन्नौर नपा पार्षद अपनी मांग की प्रति दिखाते हुए। स्रोत: - फोटो : mathura
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने की मांग को लेकर नपा पार्षद वीरवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। पार्षदों ने उपायुक्त से नपा उपाध्यक्ष का चुनाव के लिए तिथि का जल्द निर्धारण करने की मांग की। पार्षदों ने बताया कि नपा उपाध्यक्ष हटे हुए लंबा समय बीत चुका है। पद खाली होने की वजह से गन्नौर नगर पालिका के विकास कार्यों में काफी बाधा आ रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद उन्हें पद से हटाया गया था और उस दिन ही ब्लाक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें भी पद से हटाया दिया गया था। दोनों के खिलाफ एक ही तारीख को अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया गया था। ब्लाॅक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जा चुका है, लेकिन नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि अभी तक नहीं तय की गई। उन्होंने उपाध्यक्ष का चुनाव जल्द करवाने की मांग की है। इस दौरान पार्षद सचिन कुमार, कृष्ण टांक, अजय कुमार, अंकित त्यागी, विकास शर्मा, सतबीर शर्मा, राजेश शर्मा, नरेश वर्मा व शमशेर सैनी मौजूद रहे।

फोटो 18: सोनीपत लघु सचिवालय में पहुंचे गन्नौर नपा पार्षद अपनी मांग की प्रति दिखाते हुए। स्रोत: - फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें