फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निगम ने 115 एकड़ जमीन से छुड़ाया कब्जा, लोगों ने किया विरोध

Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06. देवडू के पास रोहिंग्या बस्ती में झोपड़ियां हटाता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम के गठन होने के आठ साल बाद गांव देवडू में वीरवार को 115 एकड़ जमीन से कब्जा छुड़ाया गया है। साथ ही डेढ़ एकड़ में बसी रोहिंग्या बस्ती से 40 झुग्गियां भी हटवाई गईं। इससे पहले कब्जाधारियों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया। काफी संख्या में पुलिस बल होने के कारण उनकी एक न चली।
सहायक नगर योजनाकार नवरत्न वत्स व भवन निरीक्षक वीरेंद्र की देखरेख में कब्जा कार्रवाई पूरी की गई। उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि अगर जमीन पर दोबारा कब्जे का प्रयास किया तो उनके खिलाफ नगर निगम की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने वर्ष 2015 में सोनीपत नगर परिषद को अपग्रेड कर नगर निगम का दर्जा दिया था। नगर निगम में शहर से सटे गांव देवडू को शामिल कर लिया था। इससे पहले यह गांव विकास एवं पंचायत विभाग के पास था। पंचायत विभाग के समय से ही ग्रामीणों ने गांव की 115 एकड़ पंचायती जमीन पर कब्जा कर रखा था। नगर निगम बनने के बाद टीम ने सरकारी जमीन से कब्जा छुड़ाने के लिए हर साल कार्रवाई की, लेकिन लोगों के विरोध के चलते निगम के अधिकारी जमीन से कब्जा नहीं छुड़ा पा रहे थे।
कब्जे से निगम को हो रहा था नुकसान
नगर निगम की 115 एकड़ जमीन पर कब्जा होने से निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा था। आयुक्त विश्राम मीणा के आदेश पर वीरवार को सहायक नगर योजनाकार नवरत्न वत्स व भवन निरीक्षक वीरेंद्र के नेतृत्व में टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। टीम के पहुंचने पर कब्जा कार्रवाई शुरू होते देख लोगों ने विरोध आरंभ कर दिया। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी एक चली। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने 115 एकड़ जमीन से कब्जा हटवाया। साथ ही इनमें से डेढ़ एकड़ जमीन पर बसी रोहिंग्या बस्ती को भी हटाया गया। यहां करीब 40 झुग्गी झोपड़ियों को बुलडोजर से हटाया गया।
पट्टे पर दी जाएगी जमीन, बढ़ेगी निगम की आय
नगर निगम की टीम हर साल गांव देवड़ू में कब्जा लेने जाती थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते लौट जाती थी। अब कब्जामुक्त कराई गई 115 एकड़ जमीन को पट्टे पर दिया जाएगा। इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी।
कस्टोडियन की है जमीन, नगर निगम का नहीं वास्ता : ग्रामीण
ग्रामीण चतर सिंह, भरतू, विकास, जरनैल सिंह का आराेप है कि नगर निगम की ओर से जिस जमीन पर कब्जा किया गया है, यह जमीन कस्टोडियन की है। इसमें से पांच एकड़ जमीन किसानों को बेच रखी है। इस संबंध में दो दिन पहले ही तहसीलदार ने उन्हें लिखित में भी पत्र दिया है। नगर निगम का इस जमीन से कोई वास्ता नहीं है। कस्टोडियन की जमीन पर निगम की ओर से कब्जा करना गैर कानूनी है।
विज्ञापन


देवडू में लोगों के विरोध के बीच 115 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया है। साथ ही डेढ़ एकड़ में बसी रोहिंग्या बस्ती को भी हटाया गया है। जल्द ही इस जमीन को कृषि के लिए पट्टे पर देने को प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अगर इस जमीन पर दोबारा से कब्जा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- नवरत्न वत्स, सहायक नगर योजनाकार, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें