फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विकास कार्य अधर में लटकने पर निगम आयुक्त नाराज

Mon, 18 May 2026 09:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कुंडली क्षेत्र में लंबे समय से अधर में लटके विकास कार्यों, बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने नाराजगी जताई है। नगर निगम कार्यालय में बुलाई गई बैठक में आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं और लंबित परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी लेकिन कई अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।



आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए। कूड़ा उठान व्यवस्था को नियमित बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों की फाइलें लंबे समय से लंबित हैं उन्हें तय समय सीमा में पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नपा क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों के सुंदरीकरण को लेकर विशेष योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
बैठक में नपा चेयरपर्सन शिमला देवी, नपा सचिव पवित्र गुलिया, एसडीओ मंजीत दहिया, रोहित धीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें