सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। यहां वीरवार को 30 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3428 तक पहुंच गई है। वीरवार को 30 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 2985 मरीज ठीक हो चुके हैं और 407 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत मॉडल टाउन में कोरोना के तीन मरीज, आर्य नगर में एक, ओल्ड डीसी रोड पर एक, चावला कालोनी में एक, कबीरपुर रोड पर एक, इंद्रपुरी में एक, सेक्टर-15 में एक, सुजान सिंह पार्क क्षेत्र में दो, सनसाइन काउंटी कुंडली में एक, हेम नगर सारंग रोड में एक, वेस्ट रामनगर में एक, उत्तम नगर में एक व कल्याण नगर में दो मरीज मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के खांडा गांव में राजकीय स्कूल के पास एक मरीज, उमेदगढ़ में एक, पबनेरा में तीन, बड़ी में एक, नगर गांव में एक, गोहाना के गांधी नगर में एक, शामड़ी में एक, खरखौदा के वार्ड-7 में एक, खरखौदा के वार्ड-13 में एक व बहालगढ़ में एक मरीज मिला है।