फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीन ओर स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव, अब पीपीई किट में 4-4 घंटे ड्यूटी करेगीं

विज्ञापन
बीपीएस मेडिकल कालेज में निरीक्षण करने पहुंचे डीसी श्यामलाल पूनिया - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव लगातार बढ़ते जा रहे हैं और डाक्टरों के बाद अब स्वास्थ्य कर्मियों के लगातार संक्रमित होने से प्रशासन की परेशानी बढ़ रही है। खानपुर कलां के बीपीएस मेडिकल कालेज की तीन और स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली हैं, जबकि वहां की स्टाफ नर्स पहले ही कालेज प्रबंधन पर अव्यवस्था होने का आरोप लगाते हुए आए दिन हंगामा कर रही थी। अब 3 और स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव होने पर प्रशासन भी हरकत में आ गया और डीसी के साथ एसडीएम वहां निरीक्षण करने पहुंचे। जहां स्टाफ नर्सों से बातचीत करके समस्या का समाधान करते हुए जूनियर डाक्टरों की तरह नर्स भी पीपीई किट में 4-4 घंटे के रोस्टर से ड्यूटी देंगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में अन्य व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। डीसी ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण भी किया और वहां भी व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और यह तीनों ही बीपीएस मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स हैं। मेडिकल कॉलेज में सबसे पहले तीन डाक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद वहां विवाद शुरू हो गया था। जूनियर डाक्टरों की समस्या का समाधान हुआ तो वहां स्टाफ नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव होने लगे। वहां तीन दिन पहले ही पांच स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली थीं, जिसके बाद स्टाफ नर्सों ने हंगामा कर दिया था और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया था। अब वहां तीन और स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली हैं, जिससे अभी तक डाक्टर व स्टाफ नर्स समेत 18 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं तो जिले में कोरोना पॉजिटिव 150 हो गए। हालांकि इनमें से 102 ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं और अन्य का उपचार चल रहा है।
--
जूनियर डाक्टरों की तरह पीपीई किट में 4-4 घंटे ड्यूटी करेंगी स्टाफ नर्स
डीसी श्यामलाल पूनिया व एसडीएम आशीष वशिष्ठ वीरवार को बीपीएस मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां नर्सिंग स्टाफ के साथ डीसी ने मीटिंग करते हुए स्टाफ नर्सों की समस्याओं को सुना। जहां उनको बताया गया कि पीपीई किट में गर्मी के कारण पसीने से हालत खराब हो जाती है और उनको 8 घंटे तक लगातार गर्मी में पीपीई किट में ड्यूटी कराई जा रही है। जिसपर डीसी ने कहा कि स्टाफ नर्सों की जूनियर डाक्टरों की तरह पीपीई किट में 4-4 घंटे के रोस्टर से ड्यूटी लगाई जाए। वहां खाने में दूध व अन्य पोषक खाद्य पदार्थ देने के लिए कहा गया तो उनकी वह मांग भी पूरी कर दी गई और उनको दूध, शिकंजी व अन्य खाद्य पदार्थ देने के लिए कहा गया। इसके अलावा भी वहां व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कहा गया है। डीसी ने निदेशक सहित वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ अलग से बैठक कर कोरोना वायरस की रोकथाम पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर बाहर आने-जाने वालों की जांच अवश्य की जाए। कोविड अस्पताल के स्टाफ को उनकी जरूरत की हर प्रकार की चीज परिसर के अंदर ही उपलब्ध कराई जाएं तो शौचालय की सफाई के निर्देश दिए गए। दरवाजों को खोलते समय हाथों से नहीं छूना पड़े, उसके लिए पैरों से दरवाजे खोलने का सिस्टम लगवाने को कहा गया।
विज्ञापन

--
नागरिक अस्पताल में व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए
डीसी श्यामलाल पूनिया ने नागरिक अस्पताल सोनीपत का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने फ्लू ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था करने के साथ ही बैठने के प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रवेश व निकास के दरवाजों का अलग-अलग प्रयोग करवाया जाए। सिविल अस्पताल में फ्लू ओपीडी में ड्यूटी देने वाले कर्मियों के लिए रोटेशन के साथ काम के घंटे निर्धारित करने के निर्देश दिए। मरीजों व अन्य लोगों के लिए हाथों को धोने की व्यवस्था को बेहतर किया जाए। उनके साथ ट्रेनी आईएएस सलोनी शर्मा, एसडीएम आशुतोष राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें