फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन नगर में 30 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम ने कई जगहों पर निरीक्षण किया

विज्ञापन
जीवन नगर में निरीक्षण करती स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के कंटेनमेंट जोन में शामिल जीवन नगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान अर्बन नोडल ऑफिसर डॉ. नीरज यादव के नेतृत्व में चिकित्सकों द्वारा 30 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में एक महिला को खांसी, जुकाम होने पर अस्पताल में क्वारंटीन किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम ने भी जीवन नगर, नागरिक अस्पताल समेत कई जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम एडिशनल डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में पहुंची। इस दौरान उन्होंने नागरिक अस्पताल, जानकीदास अस्पताल, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस व जीवन नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की ओर से दी गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उनके साथ अर्बन नोडल ऑफिसर डॉ. नीरज यादव व डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अविरल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें