फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोनीपत के लिए राहत, छात्रा की तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
सोनीपत। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सोनीपत के लिए राहत भरी खबर है जो अब कोरोना वायरस मुक्त हो गया है। सोनीपत में सप्ताह भर पहले यूके से लौटने के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव मिली छात्रा की तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है और छात्रा की हालत पूरी तरह से सुधरी हुई बताई जा रही है। हालांकि छात्रा को 14 दिन तक आईसोलेशन में रखने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और उसके बाद उसे छुट्टी दी जाएगी। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा का जहां लगातार उपचार किया गया, वहीं छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी और इसका ही परिणाम है कि वह कोरोना से जंग जीत रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 की रहने वाला छात्रा यूके में पढ़ाई करती है। वह 18 मार्च को सोनीपत अपने घर वापस लौटी थी। छात्रा की एक सप्ताह पहले अचानक तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे लेकर खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचे। जहां छात्रा को भर्ती कर लिया गया और चिकित्सकों ने उसका ब्लड सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा। लैब से छात्रा की कोरोना वायरस की रिपोर्ट आई तो उसमें वह पॉजिटिव मिली है। खानपुर कलां मेडिकल कालेज से इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। छात्रा के परिवार के सभी 14 सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसके बाद यह राहत भरी बात रही कि वह सभी कोरोना नेगेटिव निकले। उसी समय से छात्रा को खानपुर कलां के मेडिकल कालेज में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है और वहां उसका उपचार चल रहा है। छात्रा की दो दिन उपचार के बाद दूसरी जांच कराई गई तो वह नेगेटिव आई, जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। लेकिन उसकी तीसरी जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कही गई तो अब छात्रा की तीसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इस तरह से छात्रा को अब पूरी तरह से ठीक बताया जा रहा है। लेकिन छात्रा को आईसोलेशन में 14 दिन पूरे करने होंगे, जिसके छह दिन रह गए हैं। इस तरह छात्रा की तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव मिलने पर सोनीपत से कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म होता दिख रहा है।
----
सेक्टर-14 की रहने वाली छात्रा यूके से अपने घर लौटी थी। उसके अचानक बीमार होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। उसके बाद छात्रा की दूसरी व तीसरी जांच कराई गई तो यह दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस तरह छात्रा की बीमारी खत्म होना माना जा रहा है, लेकिन उसे आईसोलेशन में 14 दिन पूरे करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बीके राजौरा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें