फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : बेवजह घरों से बाहर निकले लोगों पर पड़े पुलिस के डंडे, बनाया मुर्गा

विज्ञापन
गीता भवन चौक के पास बाइक सवार महिला व युवक को रोककर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। लॉकडाउन के बावजूद लोग बिना कारण बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कहीं लोगों को मुर्गा बनाया जा रहा है, तो कहीं पर उठक-बैठक कराई जा रही है। दो दिन से चल रहे इस अभियान के बावजूद शुक्रवार को भी लोग सड़कों पर निकले। ऐसे में अब तय हुआ है कि चालान के साथ ऐसे लोगों को भारी-भरकम जुर्माना किया जाएगा। ताकि लोग घरों से निकलते समय सोचने पर मजबूर हो जाएं। उधर कई स्थानों पर शराब के ठेके अभी भी खुले हुए हैं। जिस पर पुलिस ने अब ठेकों को बंद कराना शुरू कर दिया है। कई स्थानों पर खाद्य सामग्री की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। जिसके बाद से ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिक रेट लेने वालों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते पुलिस-प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। शुक्रवार को बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर पुलिस का डंडा खूब चला। उसके बावजूद लोग घरों में रुकने को तैयार नहीं हैं। इनके कारण कोरोना का सुरक्षा चक्र टूट सकता है। यदि लोग घरों पर नहीं रुकते हैं तो पुलिस जल्द ही कॉलोनियों में बैरिकेड लगवा सकती है। जगह-जगह पुलिस बल लगाया गया है। सके बावजूद लोग घरों पर नहीं रुक रहे हैं। वह दिनभर सड़कों पर बेवजह घूम रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार को फिर से कड़ा रुख अपनाया गया। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग की और बिना काम के निकलने वालों को समझाकर वापस भेज दिया। उसके बावजूद कई लोग बार-बार सड़कों पर आते रहे। उनको घेरकर कई जगह पुलिस को डंडा चलाया पड़ा। गाड़ियों के चालान काटे गए। पुलिस ने सुभाष चौक, रेस्ट हाउस चौक, गीता भवन चौक, देवीलाल चौक, मुरथल अड्डा, चौधरी छोटूराम चौक, आईटीआई चौक और डीसी रोड पर चेकिंग की गई। पुलिस ने जगह-जगह वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने गीता भवन चौक के पास, महलाना रोड पर, ककरोई चौक, गन्नौर में बेगा रोड पर बिना कारणा घूम रहे लोगों पर पुलिस ने डंडे भी बरसाए।
पुलिसकर्मियों से उलझ रहे लोग
लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती के बीच लोग पुलिस से उलझने भी लगे हैं। रेस्ट हाउस के सामने तो कार चालक ने पुलिस टीम को सस्पेंड कराने की धमकी तक दे डाली। उसके बावजूद पुलिस ने उसकी कार को नहीं निकलने दिया और चालान भी काटा।
विज्ञापन

शराब के ठेकों को कराया बंद, फिर भी खुले
सरकार के आदेश के बाद शुक्रवार को कई स्थानों पर शराब के ठेके भी खुले थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही उन्हें बंद कराया जा रहा है। साथ ही ठेके नहीं खोलने को लेकर आगाह किया जा रहा है। गन्नौर के साथ ही शहरी क्षेत्र मेें खुले शराब ठेकों को बंद कराया गया।
सामान की कालाबाजारी शुरू, दी जा रही दबिश
लॉकडाउन के बावजूद कई दुकानदार चोरी छिपे सामान बेच रहे हैं। साथ ही वह रेट भी अधिक ले रहे हैं। जिसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। राई क्षेत्र के ड्यूटी मजिस्ट्रेट कुलबीर सिंह और थाना प्रभारी अनिल कुमार ने दुकानदारों से दुकानों के बाहर सामान की रेट लिस्ट चस्पाने को कहा है। दुकानों के बाहर घेरे बनाने के आदेश दिए हैं, ताकि लोग दूरी बनाकर सामान खरीद सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में स्टॉक की कमी नहीं रहे, इसके लिए प्रशासन ने कई ऑटो चालकों को सामान लाने के लिए अनुमति दी। वहीं उन्होंने कहा कि अगर रेट लिस्ट से महंगे दामों पर सामान बेचा गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होने बीसवामील, राई, बहालगढ़ में कई दुकानों पर जाकर जांच की।
--
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लोगों को बिना वजह बाहर नहीं घूमना चाहिए। लोगों को घरों के अंदर रहना चाहिए। लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। नियम तोडने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लोगों को घरों से निकलने से रोकने के लिए समाज के जिम्मेदार लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। हमारे लिए लोगों का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब के ठेकों को भी बंद करा दिया गया है। अब ठेका खोलने पर उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत

गीता भवन चौक के पास पुलिस कर्मियों से बातचीत करते डीएसपी डा.रवींद्र कुमार।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें