सोनीपत। हिमाचल प्रदेश से बिना सूचना दिए सोनीपत पहुुंचे दंपती को स्वास्थ्य विभाग ने उनके घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके घर के बाहर क्वारंटीन का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। ताकि उनके परिवार से दूसरे लोगों को दूर रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
सोनीपत के रहने वाले दंपती पिछले दिनों न्यूजीलैंड से हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे। जहां स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें क्वारंटीन कर दिया था। बताया गया है कि वहां दंपती बिना किसी सूचना के सोनीपत स्थित घर आ गया। जिसकी सूचना सिविल सर्जन कार्यालय में दिए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के 6 सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही उनके घर के बाहर नोटिस लगा दिया गया है। डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि शहर में रहने वाले परिवार को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया गया है। उनके घर के बाहर नोटिस भी लगा दिया गया है।