फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : मुरथल के ढाबे आज रहेंगे बंद, सुखदेव ढाबे को 5 अप्रैल तक बंद करने का फैसला

विज्ञापन
हाईवे पर एहतियात के तौर पर बंद किया गया सुखदेव ढाबा। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना वायरस के बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ने लगी है। इसी के चलते मुरथल ढाबा एसोसिएशन ने सभी ढाबों को रविवार को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मुरथल का मशहूर सुखदेव ढाबा फिलहाल 5 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। वहीं पहलवान ढाबे को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। सुखदेव ढाबे पर कार्यरत स्टाफ को भी छुट्टी पर भेज दिया गया है। सुखदेव ढाबे पर प्रतिदिन करीब 10000 लोग खाना खाने पहुंचते थे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने का सबसे आसान तरीका लोगों को एक स्थान पर एकत्रित होने से रोकना है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया है। जिसमें मुरथल के ढाबा संचालक भी अपना सहयोग देने के आगे आए हैं। मुरथल ढाबा एसोसिएशन ने बैठक कर 22 मार्च को सभी ढाबों को बंद रखने का निर्णय लिया है। मुरथल ढाबा एसोसिएशन प्रधान मंजीत सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए ही ढाबों को बंद करने का फैसला लिया गया। 22 मार्च को सभी ढाबे बंद रहेंगे। इसके साथ ही सुखदेव व पहलवान ढाबों पर प्रतिदिन हजारों लोग आने के चलते एहतियातन उन्होंने आगे भी ढाबे बंद रखने का निर्णय स्वयं लिया है।
5 अप्रैल तक बंद रहेगा सुखदेव ढाबा
मुरथल के प्रसिद्ध ढाबों में शामिल सुखदेव ढाबा बंद कर दिया गया। सुखदेव ढाबा पर प्रतिदिन करीब 20000 तक लोग खाना खाने पहुंचते है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही दिल्ली व यूपी से भी काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ढाबा मालिक सरदार अमरीक सिंह ने बताया कि एहतियातन यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि ढाबे को फिलहाल 5 अप्रैल तक बंद किया गया है। आगे स्थिति के अनुसार निर्णय जाएगा। ढाबे पर काम करने वाले करीब 500 कर्मियों को भी छुट्टी पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

राजनेताओं के साथ विदेशी भी पहुंचते हैं सुखदेव का खाना खाने
मुरथल में सुखदेव के पराठे खाने के लिए दिल्ली, यूपी समेत देश के कई राज्यों के लोग विशेष तौर पर यहां आते हैं। यहां तक की विदेशियों तक को सुखदेव का पराठा भाया हुआ है। सुखदेव के पराठों को मसाला खास बनाता है जो वह अपने यहां खुद तैयार कराते है। सुखदेव ढाबे पर पूर्व सीएम भजनलाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सीएम मनोहर लाल खट्टर, अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा समेत अधिकतर मंत्री व सांसद आकर पराठे खा चुके हैं। इनके अलावा विदेशी पर्यटक भी यहां से गुजरते हैं तो वह सुखदेव के पराठे जरूर खाकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें