सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां सोमवार को 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2815 तक पहुंच गई है। सोमवार को 32 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिली है। इस तरह 2282 मरीज ठीक हो चुके हैं और 501 का उपचार चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सिक्का कालोनी में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही चावला कालोनी में एक, सरस्वती विहार में एक, सीआरपीएफ कैंप सोनीपत में दो, महलाना रोड पर एक, जीवन नगर में एक, अशोक विहार में एक, सेक्टर-14 में दो, आठ मरला में एक, पटेल नगर में एक, ओमैक्स सिटी में दो कोरोना पॉजिटिव मिले। ग्रामीण क्षेत्र के राई में दो, कुंडली में एक, बढ़मलिक की मुख्य गली में दो और जिले के अन्य जगहों पर दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।