फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में वैक्सीन लगने की सूचना पर पहुंचे युवा, नहीं लगने पर किया हंगामा

विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित हनुमान मंदिर में वैक्सीन को लेकर हुए हंगामे के दौरान लोगों को समझाते निगम पार्षद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के मॉडल टाउन में रविवार को 45 वर्ष से अधिक वालों को वैक्सीन लगनी थी, लेकिन निगम पार्षद ने 18-44 वर्ष वालों के लिए भी वैक्सीनेशन होने का प्रचार कर दिया। जिससे रविवार को हनुमान मंदिर में लगे शिविर में वैक्सीन लगवाने के लिए काफी संख्या में युवा भी पहुंच गए, लेकिन वहां केवल 150 डोज होने के कारण उनको वैक्सीन नहीं लग सकी। जिससे युवाओं ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मॉडल टाउन स्थित हनुमान मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण शिविर लगाया गया। निगम पार्षद लक्ष्मीनारायण तनेजा की देखरेख में लगाए गए शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन की 150 डोज लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कैंप 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए लगाया गया था। जबकि निगम पार्षद ने 45 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों के साथ ही 18-44 वर्ष वालों को भी वैक्सीन लगने का प्रचार किया था। रविवार को कैंप के शुरू होते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगानी शुरू की। 75 लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद एएनएम ने काम करने से मना कर दिया। इस पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख एएनएम बाहर निकल गई। तभी निगम पार्षद लक्ष्मीनारायण तनेजा ने युवाओं को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने सांसद रमेश कौशिक व सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया को फोन पर मामले की सूचना दी। तभी सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने युवाओं को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद एएनएम ने शिविर में युवाओं को वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया। तब हनुमान मंदिर में लगे कैंप में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को राहत मिल सकी।
वर्जन
स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की बात कही थी। इसके बाद कैंप के आयोजन की तैयारियां की गईं। शिविर के बीच में वैक्सीन लगाने का कार्य रोकना पूरी तरह से गलत है। इस पर सांसद व सिविल सर्जन को फोन पर सूचना देने के बाद वैक्सीन लगाने का काम दोबारा शुरू कराया गया।
विज्ञापन

- लक्ष्मीनारायण तनेजा, निगम पार्षद
वर्जन
मॉडल टाउन में वैक्सीन को लेकर हंगामे की सूचना मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों को सभी युवाओं को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए गए। जितने भी युवा शिविर में वैक्सीन नहीं लगवाने से बच गए, उनके लिए दोबारा से शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें