फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी और बाप-बेटे बने एक-दूसरे की ताकत, कोरोना से जीती जंग

विज्ञापन
अरविंद पत्नी सुमन के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमित होने पर सबसे पहले मरीज मानसिक तनाव में आ जाता है। लेकिन वह मानसिक तनाव दूर कर मरीज का हौसला बढ़ाया जाए तो वह कोरोना को हराकर जल्द ठीक हो जाता है। ऐसा ही कुछ सरस्वती विहार की रहने वाली पार्षद की पुत्रवधू नर्सिंग ऑफिसर सुमन व उनके पति अरविंद उर्फ बिंदू के साथ हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली के अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर सुमन कोरोना पॉजिटिव हुई तो उसके अगले ही दिन पति अरविंद की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। लेकिन दोनों एक-दूसरे की ताकत बने और हौसला बढ़ाकर कोरोना से लड़े। सुमन ने नर्सिंग ऑफिसर होने का फायदा उठाया और कोविड अस्पताल में मरीजों को दवाई के बारे में बताने के साथ ही उनकी खूब मदद की। जिससे दोनों ठीक होकर घर लौट गए। इस तरह ही खुबडू का दिल्ली पुलिस का जवान सूरज भी कोरोना पॉजिटिव आया तो उसके पिता राजकुमार भी पॉजिटिव मिले। दोनों एक-दूसरे की ताकत बने और हौसला बढ़ाकर कोरोना को हराया। इस तरह से एक-दूसरे की ताकत बनकर भी कोरोना को लोग हरा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें