सोनीपत। कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर चल रहा था। जिसमें चिकित्सक डॉक्टर सचिन को कोरोना के ब्लड सैंपल लेने को ड्यूटी लगी हुई थी। अस्पताल में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सैंपल लेने होते थे। उसके बाद भी चिकित्सक पर किसी भी समय सैंपल लेने का दबाव दिया जाता था। वर्कलोड से परेशान चिकित्सक ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। जिसके चलते अस्पताल में चल रहा कोरोना सैंपल क्लेक्शन सेंटर बंद हो गया।
गोहाना के नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों के ब्लड सैंपल लेने को कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर चल रहा था। इस सेंटर में चिकित्सक डॉ. सचिन की ड्यूटी लगी हुई थी। अस्पताल में क्लेक्शन सेंटर पर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक सैंपल लेने का समय निर्धारित कर रखा था। इसके बाद भी सैंपल के लिए चिकित्सक को किसी भी समय अस्पताल में बुला लिया जाता था। वर्क लोड ज्यादा मानते हुए अस्पताल के डॉक्टर सचिन ने नौकरी छोड़ने के लिए एसएमओ डॉ. कर्मबीर को 24 घंटे का नोटिस दिया और नौकरी छोड़ दी। चिकित्सक के नौकरी छोड़ने के बाद भी कलेक्शन सेंटर बंद कर दिया गया है। अब एसएमओ ने पीएचसी बनवासा के डॉ. अनिल चहल को सेंटर का प्रभारी बनाया है। जिसको सोमवार से ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।
वर्जन
कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर के चिकित्सक डॉ. सचिन ने नोटिस देकर इस्तीफा दे दिया है। इसके चलते अस्पताल में चल रहे सेंटर को बंद कर दिया गया है। उनकी जगह पीएचसी बनवासा के डॉ. अनिल चहल को सेंटर का प्रभारी बना दिया है।
- डॉ. कर्मबीर, एसएमओ नागरिक अस्पताल गोहाना