फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कम हुआ कोरोना संक्रमण, 90 प्रतिशत केस गांव में मिल रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना के मामले भले ही काफी कम हो गए हो, लेकिन शहर में कम हुआ कोरोना संक्रमण अभी गांवों में बचा हुआ है। यही कारण है कि 90 प्रतिशत से ज्यादा केस गांव में मिल रहे हैं और पिछले कई दिनों से यही हालात बने हुए हैं। जबकि यहां पहले अधिकतर केस शहर में मिलते थे और अब अधिकतर केस गांवों में मिलने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग वहां से संक्रमण पूरी तरह खत्म करने के लिए योजना बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल में जब कोरोना का कहर बढ़ना शुरू हुआ तो यहां अधिकतर केस शहर में मिल रहे थे और गांवों में संक्रमण काफी कम था। मई के शुरुआत में हालात ऐसे हो गए थे कि एक दिन में 1200 तक कोरोना के मामले सामने आ रहे थे। उस समय शहर व गांवों में बराबर मामले मिल रहे थे। अब कोरोना के केस लगातार कम होते जा रहे हैं तो शहर में संक्रमण पूरी तरह से खत्म होता दिख रहा है। क्योंकि यहां जितने भी मामले मिलते हैं, उनमें से एक-दो ही शहर में मिलते हैं और अन्य केस गांवों में होते हैं। यहां रविवार को कोरोना के 23 मामले सामने आए और उनमें भी शहर में केवल एक केस मिला है। इसके अलावा एक केस गन्नौर शहर में मिला, जबकि अन्य केस गांवों में मिले है। हालांकि अब दिल्ली में लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद लोगों की वहां आवाजाही बढ़ने के बाद स्थिति नहीं बदले, उसके लिए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है। लेकिन जिस तरह से अधिकतर केस गांवों में मिल रहे है, उसको देखते हुए ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ज्यादा जांच गांवों में कर रहा है। सीएमओ डॉ. जेसी पूनिया ने बताया कि पहले के मुकाबले कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है और इसको पूरी तरह से खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें