फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों पर कोरोना का ब्रेक, 70 फीसदी घटी बैंक्वेट हाल की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोराना संक्रमण बढ़ने के साथ नाइट कफ्यू लागू होने से शादी समारोह पर असर दिखाई देने लगा है। कोरोना ने शादियों पर ब्रेक लगा दी है। इस कारण करीब 70 फीसदी बैंक्वेट हाल की बुकिंग घट गई हैं। वहीं, शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या भी सीमित की जा रही है। संक्रमण के कारण किसी ने रात का कार्यक्रम दिन में शिफ्ट कर लिया है तो कोई समारोह को सादे तरीके से करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

सोनीपत में कोरोना कहर बरपाने लगा है। लगातार तीसरे दिन कोरोना का तिहरा शतक लगा है। संक्रमण फैलने से बैंक्वेट हाल संचालकों को इससे काफी नुकसान हो रहा है। बुकिंग 70 फीसदी तक कम हो गई है। वहीं लोग बुकिंग रद्द कराने में लगे हैं। सोनीपत जिले में 45 से अधिक बैंक्वेट हाल में अब तक करीब 30 बुकिंग रद्द हो चुकी है। कुछ लोगों ने तो रात के कार्यक्रम को दिन में शिफ्ट कर दिया है, लेकिन ज्यादातर लोग बुकिंग रद्द या स्थगित कर रहे हैं।
दिल्ली में दो दिन के कर्फ्यू का भी पड़ेगा असर
कैमये फार्म के संचालक साहिल परुथी कहते हैं कि लॉकडाउन लगने से पहले ही बैंक्वेट हॉल संचालक उभर नहीं पाए थे कि अब फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जिसका असर बुकिंग पर पड़ने लगा है। 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिले के ज्यादातर बैंक्वेट हॉल बुक थे, लेकिन अब लगातार बुकिंग रद्द हो रही हैं। इसमें से कुछ लोगों ने ही कार्यक्रम को दिन में करने की बात कही, लेकिन ज्यादातर कार्यक्रम रद्द कर रहे या फिर स्थगित कर रहे हैं। वहीं दिल्ली में दो दिन तक कफ्यू लगने से भी सोनीपत में काम पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

नियमों के बारे में भी पूरी तरह नहीं मिल रही जानकारी
बैंक्वेट हॉल संचालक कहते हैं कि अभी तक लोगों को नियमों के बारे में भी पूरी तरह जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही अनुमित के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अनुमति लेने के लिए प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। एक स्थान पर अनुमति भी नहीं मिल पाती है। ऐसे में कई लोग पचड़े में पड़ने से बचने के लिए कार्यक्रम छोटा कर रहे हैं।
रात की शादी को रद्द कर दिन में कराए बेटी के फेरे
शहर के मुरथल रोड स्थित बैंक्वेट हाल में बुधवार रात को शादी समारोह रखा गया था। शादी के कार्ड बंट चुके थे। ऐसे में नाइट कर्फ्यू लगने के बाद परिवार को रात की शादी का कार्यक्रम दिन में करना पड़ा। जहां कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू होना था वहां पर बारात को शाम चार बजे ही बुला लिया गया और सात बजे बेटी के फेरे करवा विदाई करवा दी गई।
विज्ञापन

शादी के शुभ मुहूर्त
- अप्रैल में 22 तारीख से लेकर 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 को शुभ मुहूर्त रहेंगे।
- मई में 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29, 30 को शुभ मुहूर्त रहेंगे।
- जून में 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23, 24 को शुभ मुहूर्त रहेंगे।
- जुलाई में 1, 2, 7, 13, 15 तारीखों पर शादी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें