फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 दिन बाद 8 नए संक्रमित मिले तो रिकवरी रेट 99.67 प्रतिशत हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। राहत की खबर यह है कि रविवार को किसी भी व्यक्ति की मौत कोरोना से नहीं हुई है। संक्रमित दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले 11 मार्च को कोरोना के 8 मरीज मिले थे। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 47333 तक पहुंच गई है। रविवार को कोरोना संक्रमित से ज्यादा 23 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 47977 मरीज ठीक हो चुके हैं और 106 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 0.45 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। जिससे जिले में रिकवरी रेट 99.67 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिले में अब तक कोरोना से 250 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिससे मृत्यु दर 0.5 प्रतिशत है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ-साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी ललित सिवाच ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखें तो सामाजिक दूरी बनाकर रखें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है। डीसी ललित सिवाच ने बताया कि जिले में कोविड टेस्टिंग की रफ्तार को बढ़ाया गया है। जिले में प्रतिदिन 5 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे है। सभी गांवों में भी कोविड टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें