फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 47 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को 44 नए कोरोना संक्रमित मिले। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9028 तक पहुंच गई है। सोमवार को 47 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 8481 मरीज ठीक हो चुके हैं और 499 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत न्यू नंदवानी नगर में एक, किशनपुरा में एक, जीवन नगर में तीन, न्यू जीवन नगर में एक, आठ मरला में एक, सेक्टर-15 में एक, देव स्कूल गन्नौर में एक, विष्णु नगर गोहाना में दो, गोहाना में एक, अशोक विहार में एक, न्यू ब्रह्म कालोनी में एक, जवाहर नगर में एक, तारा नगर में दो, सेक्टर-23 में एक, मॉडल टाउन में एक, जमालपुरा में एक, इंद्रगढ़ी गोहाना में एक व रेलवे कालोनी गोहाना में एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र के तहत गांव खटकड़ में एक, राणा कालोनी कुंडली में एक, दादा भैया कुंडली में एक, एचएसआईआईडीसी बड़ी में दो, जीवनी अस्पताल खरखौदा में एक, वार्ड-3 खरखौदा में एक, सिसाना में दो, तुर्कपुर में एक, मदीना में दो, भैंसवाल कलां में एक, कोहला में एक, मुंडलाना में एक, ढुराना में एक, बरोदा में तीन, बड़ी में एक, राजपुर में एक, रतनगढ़ में एक के साथ अन्य क्षेत्र में भी एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें