सोनीपत। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 37 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9322 तक पहुंच गई है। शनिवार को 81 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 8782 मरीज ठीक हो चुके हैं और 536 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कलां में एक, बीयर फैक्टरी में तीन, सत नगर गोहाना में एक, सेक्टर-12 में तीन, किंग्सबरी में एक, मलिक कालोनी में एक, शिव कालोनी में दो, पंजाबी कालोनी गोहाना में एक, सेक्टर-15 में एक, लक्ष्मी नगर में एक, देव नगर में दो, चिंतपूर्णी कालोनी में एक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-15 में एक व गुड़मंडी में एक मरीज मिला है। ग्रामीण क्षेत्र के तहत गांव मुरथल स्थित आरके कालोनी में एक, प्याऊ मनियारी में एक, कुंडली में दो, तिहाड़ मलिक में एक, जुआं में दो, कुमासपुर में एक, बीसवां मील में एक, सहारा कालोनी कुंडली में एक, बजाना कलां में एक, दुर्गा भट्ठा सेहरी में तीन, गांव रोहणा में एक मरीज मिला है।