फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के साथ रहे 35 पुलिसकर्मियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव, रहेंगे क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस लाइन में रहने वाले सिपाही के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसके साथ रहने वाले 37 पुलिसकर्मियों की कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। जिनमें 35 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें क्वारंटीन रखा गया है। उनसे ड्यूटी नहीं ली जाएगी। इनके साथ ही ककरोई चौक पर संक्रमित सिपाही के साथ ड्यूटी करने वाले आठ पुलिसकर्मियों की भी जांच कराई गई थी। क्वारंटीन में सभी को जेपी जैन स्कूल में बनाई गई अस्थायी पुलिस लाइन में रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की पहली कोरोना परीक्षण टेस्ट निगेटिव आने के बावजूद इनको निगरानी में रखा गया है। पुलिस को डर है कि कोरोना का संक्रमण पुलिस लाइन में फैल गया तो बड़ी परेशानी हो जाएगी। इसके चलते अस्थाई पुलिस लाइन की व्यवस्था जेपी जैन स्कूल में की गई है। यह संक्रमण प्रभावित होने की 14 दिन की अवधि यहीं पर पूरी करेंगे। उसके बाद चिकित्सकों की ओर से फिटनेस रिपोर्ट जारी करने के बाद ही उनको ड्यूटी पर भेजा जाएगा। इस दौरान इनको साथ पुलिसकर्मियों और परिवार के लोगों से मिलने की इजाजत नहीं होगी।
लगातार की जा रही सफाई और सैनिटाइजेशन
पुलिस लाइन में सफाई और सैनिटाइजेशन का काम लगातार चल रहा है। लाइन को कोरोनो वायरस फ्री रखने के लिए वहां पर जांच करने के बाद ही पुलिसकर्मियों को प्रवेश मिलेगा। उनका पूरा रिकार्ड रखा जाएगा। पुलिस लाइन में वाहनों के मोटर व्हीकल चालान भुगतने का काम भी बंद कर दिया गया है। पुलिस लाइन के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे प्रत्येक आने-जाने वाले पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

जिन पुलिसकर्मियों की कोरोना परीक्षण रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनको भी अस्थायी पुलिस लाइन में अलग रख रहे हैं। पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कई बार संक्रमण हो जाता है। ऐसे में उनको 14 दिन के क्वारंटीन में रखा गया है। उनको स्वस्थ होने पर ही ड्यूटी पर लिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस लाइन को लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-जितेंद्र सिंह, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें