फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 23 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को 19 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14686 तक पहुंच गई है। बुधवार को 23 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 14386 मरीज ठीक हो चुके हैं और 221 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत काठ मंडी में एक, उत्तम नगर गोहाना में एक, सेक्टर-14 में दो, इंडियन कालोनी में एक, मॉडल टाउन में तीन, आदर्श नगर गोहाना में एक, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-23 में एक, सेक्टर-12 में एक व खन्ना कालोनी में एक मरीज मिला है। ग्रामीण क्षेत्र के तहत टीडीआई सिटी कुंडली में एक, अंशल सनसाईन सिटी कुंडली में एक, लड़सौली में एक, कुराड़ में एक व प्याऊ मनियारी में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें