फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

148 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 175 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 148 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें नाथूपुर में 17 व रामनगर गांव में 10 लोग कोरोना मरीज मिले हैं। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 7216 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 175 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई। इस तरह 5848 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1326 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के तहत गोहाना के आदर्श नगर में तीन, मुगलपुरा में दो, अलबादी चौक पर एक, देवी नगर गोहाना में एक, पटेल बस्ती में एक, उत्तम नगर में एक, रमा मेडिकल हॉल सोनीपत में एक, सेक्टर-12 में एक, न्यू जीवन नगर में एक, मॉडल टाउन में एक, सेक्टर-23 में एक, सुदामा नगर में एक, सेक्टर-10 में एक, सिटी थाने में एक, पुलिस लाईन में एक, नमस्ते चौक गन्नौर में एक, श्याम नगर में तीन, पंचशील कालोनी में एक, जिला कारागार में तीन, सेक्टर-15 में दो, विशाल नगर में एक, मयूर विहार में एक, अशोक नगर गन्नौर में एक, गन्नौर मंडी में एक, सेक्टर-14 में तीन, शिव नगर में एक, कोट मोहल्ला में एक, देव नगर में एक, तारा नगर में दो, टीडीआई में एक, मलिक कालोनी में दो, टीचर कालोनी में एक, इब्राहिम नगर में एक, सिक्का कालोनी में दो, आदर्श नगर में तीन, सेक्टर-13 में दो, सिविल अस्पताल में एक, खन्ना कालोनी में एक, मोहल्ला कला में एक, रेलवे कालोनी में एक, गोहाना की नई मंडी में एक, ठसका रोड गोहाना में एक, महमूदपुर रोड गोहाना में एक, गोहाना के विकास नगर में एक, मैन बाजार में एक व गीता स्कूल के पास एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्रों के तहत एसपी माजरा में दो, सराय नामदार खां गढी में एक, धनाना में दो, माहरा में एक, जुआं में एक, करेवड़ी में एक, नैना में तीन, सिसाना में एक, बड़वासनी में एक, राणा खेड़ी में तीन, कबीरपुर में दो, कालूपुर में दो, बिंधरौली में एक, नांगल कलां में एक, गढ़ी ब्राह्मणान में तीन, ओम शांति धर्म कांटा में एक, वंडर पॉलीमर्स रामपुर में एक, खरखौदा के वार्ड-15 में एक, अहीर माजरा में दो, एचएसआईआईडीसी बड़ी में दो, राठधना में छह, लक्की ढाबा मुरथल में एक, कंवाली में चार, रतनगढ में एक, बरोणा में तीन, भिगान में एक, बढ़मलिक में एक, बीसवां मील में एक, मुरथल में एक, कुंडली में एक, शाहपुर तुर्क में एक व सरगथल में एक के अलावा 4 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें