सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां शनिवार को 108 नए कोरोना पॉजिटिव मिले और यह शहर से लेकर गांवों तक में मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 8133 तक पहुंच गई है। शनिवार को 139 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 7034 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1065 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सेक्टर-15 में 7 कोरोना पॉजिटिव मिले तो गोहाना के मेन बाजार में 6 नये केस सामने आए। इनके अलावा चौहान जोशी में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डीसी के अनुसार बीएसटी रोड गन्नौर में एक, सेक्टर-14 सोनीपत में चार, गोहाना के विष्णु नगर में एक, जींद रोड गोहाना में दो, उत्तम नगर गोहाना में एक, रोहतक गेट गोहाना में एक, ऑफिसर कालोनी सोनीपत में एक, मॉडल टाउन में तीन, सेक्टर-23 में पांच, न्यू कालोनी में एक, विकास नगर में एक, जीवन नगर में एक, आर्य नगर में एक, सिद्घार्थ कालोनी में तीन, सिक्का कालोनी में एक, हाऊसिंग बोर्ड में दो, लाल दरवाजा में दो, आठ मरला में एक, ऑस्कर अस्पताल में एक, औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत में एक, एल्डिको काउंटी में एक, सनशाइन सिटी कुंडली में एक, वेस्टराम नगर में दो, प्रभु नगर मंडी में एक, गन्नौर के सैनी मोहल्ला में एक, राजीव कालोनी में एक, बलराज नगर गोहाना में एक, काठ मंडी में एक, नंदवानी नगर में दो, शास्त्री कालोनी में दो, कृष्णा नगर काठ मंडी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मिले संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्र के कैलाना में तीन, फेज-1 बड़ी गन्नौर में एक, शेखपुरा में एक, हुल्लाहेड़ी में एक, सराय नामदार खां गढ़ी में एक, रोलद लतीफपुर में दो, राई में दो, राठधना में एक, हलालपुर में एक, गढ़ी ब्राह्मणान की न्यू कालोनी में एक, गुमड़ में एक, कुंडली में एक, जफरपुर में एक, फेज-2 बड़ी गन्नौर में एक, बड़ी में एक, खुबडू़ में दो, भिगान में तीन, मिमारपुर में एक, धतूरी में एक, आर के कालोनी मुरथल में एक, आहुलाना गोहाना में तीन, मदीना में एक, फतेहपुर में दो, कुंडल में दो, थाना कलां में दो, खांडा में एक, सनपेड़ा में एक, बारोटा में एक, फाजिलपुर में एक, राजपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।