फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सहकारिता मंत्री ने बलिदानी तेज सिंह की मूर्ति का किया अनावरण

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के बलिदानी तेज सिंह की मूर्ति का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते कैबिनेट
विज्ञापन
खरखौदा। सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने वीरवार को गांव फरमाणा में बलिदानी तेज सिंह की मूर्ति का अनावरण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बलिदानियों का सम्मान हमारी संस्कृति व जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

यह प्रतिमा पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देगी। शर्मा ने कहा कि हरियाणा वीरों की धरती है। सैनिकों का बलिदान राष्ट्र का गौरव होता है। केंद्र व प्रदेश सरकार सैनिकों और बलिदानी परिवारों के सम्मान को प्रतिबद्ध है। युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखना चाहिए।
मंत्री ने गांव में सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि कबड्डी हरियाणा की ग्रामीण संस्कृति से जुड़ा खेल है। गांवों से प्रतिभाएं निकलकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। खेल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं। युवाओं को खेलों से जुड़कर नशे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें