फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

Sat, 27 Jun 2026 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राजकीय स्कूल जाखौली में आयोजित ​शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में समर कैंप-ग्रीन ईको क्लब का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं पेंटिंग निर्माण, पौधरोपण और प्लास्टिक के पुनर्चक्रण जैसी रचनात्मक प पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्लास्टिक कचरे का पुनः उपयोग, अपशिष्ट कम करने और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। यह शिविर कविता मलिक की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, रिड्यूज, रियूज व रिसाइकिल के सिद्धांत को व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान संजय कुमार, अनुराधा, मुकेश ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें