फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: काम से हटाए संविदा बिजली कर्मियों ने फल बेचकर किया प्रदर्शन

Wed, 12 Nov 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत में आईटीआई चौक के पास अनोखे ढंग से फल बेचकर प्रदर्शन करते संविदा बिजली कर्मी। स
विज्ञापन
सोनीपत। आईटीआई चौक के पास बिजली निगम से हटाए गए संविदा कर्मियों ने मंगलवार को फल बेचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से हटाए गए कर्मियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम पर लेने की मांग की। उसके बाद उन्होंने सर्कल कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि सरकार व प्रशासन युवाओं के साथ लगातार धोखा कर रहा है। ठेका प्रथा पूरी तरीके से शोषण का तरीका है। 12-12 घंटे कर्मियों से काम लिया जाता है और उन्हें मनमर्जी से हटा दिया जाता है। इससे युवाओं का भविष्य अंधकार में डाला जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजबीर सैनी, कुलदीप, प्रमोद, राहुल, तरुण, आजाद, अमन शर्मा, प्रदीप व नरेंद्र शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने वादा किया था कि भाजपा की अगर सरकार तीसरी बार आती है तो ठेके पर लगे सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

अब सरकार आने के बाद अपने वादे के विपरीत जाकर उन्हें काम से निकाला दिया गया। उनकी मांग है कि कहा कि हटाए गए कर्मियों को जल्द वापस लिया जाए और हरियाणा कौशल निगम के तहत कार्य दिया जाए। इस दौरान दिनेश, दीपक शर्मा, राजकुमार, साहिल, विकास, सचिन हन्नी, विवेक, वजीर, राकेश, सुमित, मनीष भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें