सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में शनिवार को ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना जारी रहा। काम से हटाए गए तीन संविदा कर्मी भूख हड़ताल पर बैठे। प्रधान मुकेश टांक ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
कर्मचारियों ने कहा कि अगर उन्हें काम पर नहीं लिया गया तो यह भूख हड़ताल आमरण अनशन में बदल जाएगी। इस दौरान रविंद्र, प्रवीन, सुनिता, माया, सुषमा, रामकुमार, सुमित, कश्मीरी, अमित, शकुंतला, रणबीर, जगबीर,सुनील, प्रशांत भी मौजूद रहे। संवाद