फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खंभे पर काम करते समय करंट से झुलसा ठेका कर्मी, गिरने से गंवाया हाथ

Wed, 29 Apr 2026 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव मुंडलाना में बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट लगने से एक ठेका कर्मी रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में झुलसने के साथ-साथ ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसका दाहिना हाथ काटना पड़ा। पीड़ित ने ठेकेदार पर लापरवाही और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भिवानी के गांव बलियाली निवासी रवि ने सदर थाना गोहाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह ठेकेदार के अधीन बिजली के खंभों पर तार बदलने का काम करते थे। 20 अप्रैल को ठेकेदार अनिल ने उन्हें गांव मुंडलाना में लाइन बदलने के लिए भेजा था।
रवि के अनुसार उन्होंने पहले ही कहा था कि कार्य के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं हैं और ऐसी स्थिति में काम करना जोखिम भरा है। इसके बावजूद ठेकेदार ने उनकी बात अनसुनी कर दी।
विज्ञापन


रवि ने बताया कि उन्होंने बिजली सप्लाई बंद करवाने की बात कही जिस पर ठेकेदार ने सप्लाई बंद होने का आश्वासन दिया और उन्हें खंभे पर चढ़ा दिया। जब वह ऊपर पहुंचे तो अचानक करंट लग गया और वह नीचे गिर पड़े। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गए।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान संक्रमण बढ़ने के कारण उसका दाहिना हाथ कंधे के पास से काटना पड़ा। आरोप है कि हादसे के बाद ठेकेदार ने इलाज का पूरा खर्च उठाने और नौकरी पर बनाए रखने का वादा किया था लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें