फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संविदा सफाई कर्मचारी आज फूकेंगे पुतला

Tue, 07 Jul 2026 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते संविदा सफाई कर्मचारी। स्रोत: मंच
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना सोमवार को 20वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता प्रधान मुकेश टांक ने की व संचालन सचिव सावन कुमार ने किया। प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि सफाई कर्मचारी 5 साल के लिए हाेने वाले सफाई के टेंडर का लगातार विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार व निगम प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। इसके चलते ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच सोनीपत यूनियन ने निर्णय लिया है कि मंगलवार को ठेका प्रथा की अर्थी शहर में निकाली जाएगी और नगर निगम कार्यालय के गेट पर ठेका प्रथा रूपी महामारी का पुतला फूंका जाएगा। इस दौरान युधिष्ठिर सौदा, मुकेश कर्मा, रविंद्र, सोनू, रितेश, हिरेंद्र बिड़लान, रीना, रचना, माया, सुनीता, पिंकी, प्रमिला, आरती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें