फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली निगम से हटाए संविदा कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

Wed, 19 Nov 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के गोहाना रोड पर ठेका प्रथा के पुतले को फंदे पर टांगकर जुलूस के रूप में लघु सचि
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम में ठेका खत्म होने के बाद हटाए गए संविदा कर्मियों ने गोहाना रोड पर जुलूस निकाला। उन्होंने ठेका प्रथा के पुतले को फंदे पर टांगकर विरोध जताया। वह छोटू राम चौक से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि ठेका व्यवस्था कर्मचारियों के शोषण का बड़ा कारण बन चुकी है। ठेकेदार मजदूरों से कम वेतन पर अधिक काम करवाकर शोषण कर रहे हैं जबकि सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जाता।
उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की मिलीभगत से यह शोषण लगातार बढ़ रहा है। सरकार के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि ठेका प्रथा को तुरंत बंद कर युवाओं को स्थायी रोजगार की गारंटी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रमेश, राजेश, कुलदीप, संदीप, राजवीर, सतीश, योगेश, प्रदीप और संदीप सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें