फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जुलूस निकालकर ठेका सफाई कर्मियों ने धरना दिया

Fri, 10 Nov 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05. सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में धरने पर ठेका सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते सीआईटीयू
विज्ञापन
सोनीपत। शहरी ठेका सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को नगर निगम कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही दिवाली पर वेतन देने व ठेकेदार की ओर से काटे गए वेतन को दिलवाने की मांग की। इससे पहले ठेका सफाई कर्मचारी लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस निकालते हुए निगम कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन

सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा व शहरी ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान अजय टांक ने बताया कि ठेकेदार शहरी ठेका कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। इसके खिलाफ वह काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। सांसद, विधायक से लेकर निगम अधिकारियों को शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निगमायुक्त विश्राम मीणा को मांगपत्र सौंपा और दिवाली पर वेतन देने की गुहार लगाई। साथ ही ठेका सफाई कर्मचारी के काटे जा रहे वेतन वापस दिलाने की मांग की। निगमायुक्त ने समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मुकेश टांक, अनिल, मदन, अमित टांक, सुनीता, सुमित्रा, सावन, विकास, पवन समेत अन्य ठेका सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो 05. सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में धरने पर ठेका सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते सीआईटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें