फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अर्जित अवकाश की कटौती पर रोडवेज कर्मियों का 5 घंटे धरना

Fri, 10 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को प्रदेश के सभी डिपो में धरना-प्रदर्शन किया गया। सोनीपत बस अड्डे पर कर्मचारियों के धरने की अध्यक्षता साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य संजीव कुमार व रोशन ने की, जबकि संचालन डिपो प्रधान मंजीत पहल ने किया।
विज्ञापन

मंजीत पहल ने बताया कि सरकार की तरफ से छुट्टियों का पत्र जारी करने के बाद भी दोबारा से कटौती का पत्र जारी कर दिया। यही नहीं सरकार की तरफ से कर्मचारियों को कई सालों से बकाया बोनस नहीं दिया गया। इससे कर्मचारियों ने इस बार काली दिवाली मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते उनकी मांगों को नहीं माना तो 26 नवंबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर संदीप मलिक, नरेंद्र शर्मा, सरकरम सरोहा, राकेश दहिया, अनिल बड़ौली, बलराज शर्मा, कृष्ण कुमार, जमील, मिंटू, वीरभान, सुरेंद्र तोमर, ऋषि शर्मा, अमित सरोहा, महेंद्र सैनी, राजेश, सोनू, विकास, दैविक सहित अन्य मौजूद रहे।

काली पट्टी बांधकर धरना दिया
गोहाना। साझा मोर्चा के बैनर तले गोहाना सब डिपो में रोडवेज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर 5 घंटे धरना दिया। सुबह 10 शुरू हुआ धरना शाम पांच बचे तक चला। इस दौरान रोडवेज बसों का परिचालन बंद रखा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य अशोक खोखर ने वे 26 नवंबर को सीएम आवास का घेराव करने के लिए करनाल जाएंगे। बसों का परिचालन बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें