फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क पर दूषित पानी से बढ़ी लोगों की परेशानी, प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

Sat, 23 Aug 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। खेड़ी गुज्जर रोड पर कई दिन से दूषित पानी भरा होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। पानी से उठ रही बदबू और गंदगी ने लोगों संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
बारिश के दिनों में हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं। अब बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


- कई बार विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। अगर जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।-सुमित कुमार, क्षेत्रवासी

- दूषित पानी भरा होने से हर समय बदबू आती रहती है। मक्खी-मच्छर पैदा हो रहे हैं जिस वजह से बीमारी का भय बना रहता है। विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान करना चाहिए।-नरेश, क्षेत्रवासी

-
मुझे जलभराव की समस्या की जानकारी मिली है। पहले भी यह समस्या आई थी, तब उसका समाधान करवाया गया था। अब फिर से जलभराव हुआ है तो नगरपालिका अधिकारियों को स्थायी समाधान करवाने के आदेश देंगे।-प्रवेश कादियान, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें