फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कंटेनर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) पर पिपली टोल के पास सड़क हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस कंटेनर सवार व्यक्ति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला जालौन के गांव जखा निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को कंपनी की तरफ से एक कंटेनर को किराये पर लेकर कुंडली भेजा गया था, जहां स्थित एचपीएल कंपनी से उन्हें सामान लोड कर बिजवासन, झज्जर पहुंचाना था। कंटेनर में सामान लोड कर देर रात वह चालक यूपी के जिला बस्ती के गांव पिनेसर निवासी उदय राज के साथ बिजवासन के लिए चला था। रात करीब डेढ़ बजे जब दोनों केएमपी के रास्ते पिपली टोल से कुछ आगे पहुंचे तो घने कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में चालक उदय राज ने कंटेनर को सड़क किनारे रोका और नीचे जाकर शीशे साफ करने लगा। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने तेज रफ्तार से आते हुए उनके कंटेनर को टक्कर मार दी। जिससे उदय राज नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गंभीर हालत में उदय राज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरखौदा में पहुंचा। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल सोनीपत में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने सतीश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें