फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर में कंटेनर ने मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

Tue, 01 Jul 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीटी रोड पर नीलकंठ ढाबा के पास कैंटर कैटरिंग का सामान लेकर दिल्ली से करनाल जा रहा था। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा रविवार की रात 12 बजे हुआ।
विज्ञापन

कैंटर में यूपी के आगरा जिले के गांव बरोबरा खुर्द के रहने वाले रामवीर अपने साथी दिनेश, नारायण दास, शिवचरण, राजू आदि के साथ सवार थे। गाड़ी दिल्ली निवासी नरेश कुमार चला रहा था।
दिल्ली की तरफ से आ रहे यूपी नंबर के कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राजू, निवासी बुलंदशहर की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें