फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही चीन और तेल

Wed, 24 Sep 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपभोक्ताओं को राशन डिपो पर सितंबर का राशन लेने में परेशानी हो रही है। इन दिनों मुख्यालय से साॅफ्टवेयर अपडेट का कार्य करने की वजह से तकनीकी खामियां आड़ें आ रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में डिपोधारकों के पास पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन में तेल व चीनी के वितरण का विवरण दर्ज नहीं हो पा रहा है जबकि सितंबर का गेहूं वितरण कार्य पूर्ण रूप से सुचारु है। तेल व चीनी नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं।
जिले में फिलहाल 2 लाख 20 हजार से अधिक कार्डधारक हैं। इनमें से 2 लाख 4500 के करीब बीपीएल श्रेणी के हैं। मशीन में तकनीकी कमी के चलते उपभोक्ताओं को तेल व चीनी के लिए बार-बार राशन डिपो के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

राशन डिपो पर उपभोक्ताओं को हर माह पीओएस मशीन पर ऑनलाइन माध्यम से विवरण दर्ज कर राशन का वितरण किया जाता है। इसके लिए डिपोधारकों को हर माह राशन का रिकॉर्ड मशीन पर अपलोड करना होता है। इसके बाद ही उपभोक्ताओं की बायोमीट्रिक हाजिरी के आधार पर राशन दिया जाता है।
हर माह राशन डिपो पर मिलने वाले तेल, चीनी, गेहूं से ही अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का गुजारा चलता है। डिपो पर सितंबर का राशन तो समय पर पहुंच गया था लेकिन कई राशन डिपो पर पीओएस मशीन में तकनीकी खामी के चलते तेल व चीनी का वितरण नहीं हो पा रहा है।
हालांकि, मुख्यालय से सॉफ्टवेयर अपडेट करने की प्रक्रिया के चलते पहले ही राशन वितरण में 15 दिन की देरी हो रही है जबकि अब गेहूं तो पीओएस मशीन के माध्यम से वितरण हो रहा है लेकिन तेल व चीनी वितरित नहीं हो पा रहे हैं।
डिपो पर सितंबर का राशन पहुंच चुका है लेकिन मुख्यालय से सॉफ्टवेयर अपडेट प्रक्रिया के चलते अधिकतर पीओएस मशीनों में तकनीकी खामियां आ रही हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को तेल व चीनी का वितरण नहीं हो पा रहा है जबकि गेहूं वितरण का कार्य जारी है। इस बारे में मुख्यालय के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है। -त्रिलोकचंद जैन, डिपोधारक, गुड़ मंडी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें