फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर प्रस्तावित अंडरब्रिज के निर्माण पर भिड़े रेलवे और पीडब्ल्यूडी

Thu, 14 Jan 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर प्रस्तावित बाईपास के तहत बनने वाले अंडरब्रिज के लिए जमीन को लेकर रेलवे और पीडब्ल्यूडी में खींचतान चल रही है। रेलवे की ओर से फोर लेन के लिए अंडरब्रिज के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अंडरब्रिज के लिए 10 मीटर गैप देने के लिए पीडब्ल्यूडी रेलवे से जमीन मांग रहा है। जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने पत्र लिखा है। इन्हीं वजहों से अंडरब्रिज का निर्माण लटका है।
विज्ञापन

जीटी रोड से कामी रोड और कामी रोड से गोहाना रोड बाईपास तक फेज वन और फेज टू के रूप में बाईपास का निर्माण किया गया है। जिसमें दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर अंडरब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके बनने पर ही बाईपास के दोनों सिरे जुड़ सकेंगे। हालांकि मौजूदा स्थिति यह है कि रेलवे ने चार लेन के आरयूबी को मंजूरी दी है। रेलवे ने पीडब्ल्यूडी से इस आरयूबी को बनाने के लिए 23.72 करोड़ रुपये मांगे हैं। जबकि पीडब्ल्यूडी टू-लेन आरयूबी ही बनाना चाहता है। यह 8.75 मीटर चौड़ा और 5.5 मीटर ऊंचा होगा। इसके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से 7 करोड़ रुपये भी रेल विभाग में जमा करा दिए गए हैं।

बाईपास दो लेन का, अंडरब्रिज की मंजूरी फोरलेन की, मामला संशय में
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से दो लेन का बाईपास बनाया गया है। बाईपास फेज-1 तो पूरा हो चुका है, जबकि बाईपास फेज-2 पर दो रेलवे लाइन हैं। इनमें से गोहाना-जींद रेलवे लाइन पर आरओबी के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए गए हैं। जबकि दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर प्रस्तावित फोरलेन अंडरब्रिज के निर्माण पर पेच फंसा है। पीडब्ल्यूडी दो लेन बाईपास के निर्माण की बात कर रहा है। जबकि रेलवे दो लेन के अंडरब्रिज की बात नहीं मान रहा है। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने जमीन विवाद सुलझाने के लिए 7 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद पत्र भी लिख दिया है।  
विज्ञापन


दो लेन बनाने के लिए मांगी है पीडब्ल्यूडी ने स्वीकृति
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से जीटी रोड से कामी रोड व कामी रोड से सोनीपत गोहाना रोड तक दो लेन का रोड तैयार किया गया है। जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर ने चार लेन नहीं बल्कि दो लेन का निर्माण करने के बात कही है। उनका कहना है कि यदि भविष्य में कभी फोर लेन बाईपास स्वीकृत होगा तो 10 मीटर जमीन का प्रयोग कर दूसरा अंडरब्रिज तैयार कर लिया जाएगा।  

बाईपास का निर्माण तैयार किया जा चुका है। रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण में देरी है क्योंकि रेलवे द्वारा मिली अप्रूवल चार लेन की है। जबकि बाईपास टू लेन का है। ऐसे में चार लेन का पैसा खर्च करना बेकार होगा। चीफ इंजीनियर की देखरेख में सारा कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

-अनिल दहिया, एएसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें