फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनाज मंडी में बिना अनुमति दुकान का निर्माण, नोटिस जारी

Fri, 04 Apr 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11: सोनीपत के गन्नौर अनाज मंडी में बिना अनुमति किया गया निर्माण। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। नई अनाज मंडी में बिना अनुमति और फीस जमा किए दुकान का निर्माण करने पर दो आढ़तियों को मार्केट कमेटी ने नोटिस दिए हैं। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि वह नियमानुसार फीस जमा कर निर्माण की अनुमति लें अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव जगबीर कादियान ने बताया कि मंडी में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पहले निर्धारित फीस जमा करनी होती है। इसके बाद ही निर्माण की अनुमति दी जाती है, लेकिन संबंधित दो आढ़तियों ने न तो फीस जमा कराई और न ही कोई अनुमति ली। इससे मार्केट कमेटी को राजस्व नुकसान हो रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आढ़तियों को नोटिस भेजे हैं। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी का उद्देश्य पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, जिससे मंडी व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

फोटो 11: सोनीपत के गन्नौर अनाज मंडी में बिना अनुमति किया गया निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें