फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजलू गढ़ी-भोगीपुर मार्ग का निर्माण ठप

Sat, 25 Oct 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। राजलू गढ़ी-भोगीपुर मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने कुछ दिन पहले कार्य शुरू कराया था लेकिन एक सप्ताह से काम बंद है।
विज्ञापन

ग्रामीण वीरेंद्र का कहना है कि महीनोें से सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी है, जिससे धूल उड़ रही है। इसके चलते लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। ठेकेदार की ओर से पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारी हर बार जल्द काम पूरा करने का आश्वासन देते हैं लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर कार्य टाल दिया जाता है। अधूरी सड़क के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजलू गढ़ी के ग्रामीणों का कहना है कि यह दोनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है और विभाग को इसे प्राथमिकता से पूरा करना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता नवनीत ने बताया कि मौसम अनुकूल होते ही सड़क पर तारकोल की परत बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें