वार्ड 6 में 5 लाख की लागत से नई गली का निर्माण शुरू करते हुए चेयरपर्सन रजनी विरमानी। स्रोत : प्
- फोटो : shrinagar news
गोहाना। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने वार्ड नंबर 6 में नई गली के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम वाइस चेयरमैन और वार्ड नंबर 6 की पार्षद राजबाला की अध्यक्षता में हुआ। करीब 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस गली के दोनों तरफ पाइप भी डाली जाएगी।
कार्यक्रम में आजाद मलिक, सुरेश बजाज, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप, कपिल बजाज, जगदीश बत्रा, पार्षद जतिश कपूर समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। संवाद