फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खांडा के निर्मोही अखाड़ा में 27 फुट ऊंचे स्वर्णिम वैष्णम धर्म स्तंभ का निर्माण पूरा

Sun, 07 Apr 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
खरखौदा के गांव खांडा के निर्मोही अखाड़ा मठ में बनकर तैयार हुआ स्वर्णिम वैष्णव धर्म स्तंभ। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। गांव खांडा स्थित प्राचीन ऐतिहासिक निर्मोही अखाड़ा मठ का जीर्णोद्धार कर यहां रामलला के बाल रूप की मूर्ति स्थापना की जाएगी। यहां 27 फुट ऊंचे स्वर्णिम वैष्णव धर्म स्तंभ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस पर प्रभु श्रीराम की बताई नवधा भक्ति के सिद्धांत और भगवान श्रीकृष्ण की तरफ से गीता में बताए गए कर्म योग, ज्ञान योग और भक्ति योग सिद्धांत उकेरे गए हैं।
विज्ञापन


निर्मोही अखाड़े के सलाहकार डाॅ. राज सिंह ने बताया कि स्तंभ के शिखर में विष्णु तिलक, शंख और चक्र शोभायमान है। उन्होंने बताया कि धर्म के सिद्धांतों को शिल्पशैली, काष्ठ शैली, नागर, द्रविड़, बेसर शैली व भिन्न-भिन्न शैलियों में स्तंभ पर उत्कीर्ण करना, जिससे युगों-युगों तक सार्वजनिक रूप से धर्म का दार्शनिक प्रचार होता रहे। यह भावी पीढ़ियों के लिए श्रेष्ठ मार्गदर्शक साबित होते हैं।
स्वामी रामानंद की प्रतिमा भी की गई स्थापित
रामलला मंदिर में तैयारियों के तहत 15वीं शताब्दी के महान संत स्वामी रामानंद की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है। स्वामी रामानंद का न केवल राम भक्ति के प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान है, बल्कि सिखों के लिए भी वह बहुत महत्वपूर्ण हैं। उनकी वाणी गुरु ग्रंथ साहब में शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें