फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, न्याय, समानता और बंधुत्व का मार्गदर्शक : रेखा शर्मा

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय , राई में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरा
विज्ञापन
- राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर विशेष संबोधन कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल वर्चुअल माध्यम से जुड़े, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। संविधान दिवस पर डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय राई में विशेष संबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। मुख्य अतिथि रेखा शर्मा ने भारतीय संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित सशक्त एवं समावेशी राष्ट्र के निर्माण का मार्गदर्शक है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. देविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान में निहित आदर्शों को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए उसमें निहित आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ ली। कुलसचिव डॉ. आशुतोष मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन संवैधानिक विधि एवं परिवर्तनकारी अध्ययन केंद्र के संयोजक एवं सह आचार्य डॉ. संजय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें