फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया आरोपी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
गन्नौर। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान मधुबन पुलिस अकादमी के गेट से चुराई गई एक हवलदार की बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव गढ़ी कलां निवासी महताब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए गन्नौर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
गन्नौर यातायात प्रभारी सोहन पहलवान बांध ने बताया कि उनकी टीम जीटी रोड पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। बाइक चालक से जब वाहन के कागजात मांगे गए तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। शक होने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया की उसने बाइक मधुबन पुलिस अकादमी के गेट से चोरी की थी। जांच में सामने आया कि मधुबन थाने में तैनात हवलदार कृष्ण की बाइक है, जिसकी प्राथमिकी मधुबन थाना में 22 जून को दर्ज की गई थी। पुलिस ने चोरी की बाइक को मौके पर ही इम्पाउंड कर लिया व आरोपी को गन्नौर थाना पुलिस को सौंप दिया।